Thursday, 9 June 2016

सुमोना छोड़ सकती हैं कपिल शर्मा का शो! जानिए किस बात से हैं नाराज

मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) की बेटी सरला का रोल कर रहीं सुमोना चक्रवर्ती शो छोड़ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमोना मेकर्स की इस बात से नाराज हैं कि वे शो में कप्पू (कपिल शर्मा) के लव इंटरेस्ट के रूप में एक नए कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि सुमोना ने मेकर्स से अपनी फीस बढ़ाने के लिए भी कहा था, जिसके बाद से उनके बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, एक लीडिंग एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, सुमोना ने इस खबर का खंडन किया है।कपिल की ऑनस्क्रीन wife के रूप में हुई थीं पॉपुलर...
- कपिल और सुमोना की जोड़ी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के दौरान खूब पॉपुलर हुई। यहां तक कि लोग सुमोना को कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी के रूप में जानने लगे।
- वे सोनी टीवी पर भी कपिल के लव इंटरेस्ट के रूप में लौटीं। लोग उनकी जोड़ी को अभी भी पसंद कर रहे हैं। लेकिन लगता है कि ज्यादा दिन तो वे इस जोड़ी को नहीं देख पाएंगे।

No comments:

Post a Comment