देवयानी राणा का जन्म 1972 में नेपाल में राणा राज घराने में हुआ।
नई दिल्ली/भोपाल.2001 में नेपाल के युवराज दीपेंद्र ने शाही महल में राज परिवार के नौ सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। दीपेंद्र राजकुमारी देवयानी राणा से शादी करना चाहते थे, लेकिन शाही परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर गुस्से में आकर दीपेंद्र ने सबकी हत्या की थी। दीपेंद्र ने इस बारे में शाही परिवार के अन्य युवा सदस्यों से बातचीत की थी और हत्याकांड से सालभर पहले शाही परिवार का तख्तापलट करने की योजना का भी जिक्र किया था। कौन हैं देवयानी राणा और कहां हुई है उनकी शादी...
- देवयानी राणा का जन्म 1972 में नेपाल में राणा राज घराने में हुआ।
- वे नेपाल के पशुपति शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी हैं।
- राणा राज घराने ने 1846 से नेपाल पर राज किया।
- राणा राज घराने ने 1846 से नेपाल पर राज किया।
- नेपाल में जन्मी देवयानी राज्यलक्ष्मी की शुरुआती पढ़ाई राजस्थान के अजमेर के मेयो कॉलेज से हुई।
- इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रैजुएशन किया।
- ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने काठमांडू के एक कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
- 2007 में देवयानी की शादी सिंहरौली के राजकुमार कुंवर ऐश्वर्य सिंह के साथ हुई।
- ऐश्वर्य सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की बेटी वीणा सिंह के बेटे हैं।
सिंधिया राज घराने से भी है देवयानी का रिश्ता
- उनकी मां ऊषा राजे सिंधिया ग्वालियर घराने की महारानी विजयाराजे सिंधिया और महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की बेटी हैं।
- देवयानी के पिता पशुपति शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के चेयरमैन भी रहे।
हत्या के एक दिन बाद आई देवयानी-दीपेंद्र के शादी की बात
- प्रिंस दीपेंद्र की देवायानी से मुलाकात 1989 में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी फैमिली से शादी की बात कही थी।
- 1 जून 2001 को नेपाल के युवराज दीपेंद्र ने अपने पिता मां के साथ राज परिवार के नौ लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
- घटना के समय देवयानी वहां मौजूद नहीं थीं।
- उनके रिलेटिव्स बताते हैं कि इस घटना के बाद देवयानी डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं।
- नेपाल के टीवी और न्यूज पेपर्स में इस घटना के बारे में एक शब्द भी नहीं आया था।
- 2 जून की सुबह से ही भारत के टीवी चैनलों पर दीपेंद्र और देवयानी राणा की शादी की बातों को जोड़कर न्यूज चलनी शुरू हो गई और इस बात का खुलासा हुआ।
प्रिंस दीपेंद्र ने ली थी मिलिट्री ट्रेनिंग
- दीपेंद्र नेपाल के 12वें किंग बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव और ऐश्वर्या के बेटे थे।
- दीपेंद्र नेपाल के होने वाले 13वें राजा थे।
- 27 जून, 1971 को जन्मे दीपेंद्र की शुरुआती पढ़ाई काठमांडू में हुई थी।
- शुरुआती पढ़ाई के बाद दीपेंद्र इंग्लैंड चले गए और ईटन कॉलेज से पढ़ाई की।
- इसके बाद उन्होंने त्रिभुवन यूनिवर्सिटी और मिलिट्री एकेडमी ज्वाइन किया।
- दीपेंद्र नेपाल के होने वाले 13वें राजा थे।
- 27 जून, 1971 को जन्मे दीपेंद्र की शुरुआती पढ़ाई काठमांडू में हुई थी।
- शुरुआती पढ़ाई के बाद दीपेंद्र इंग्लैंड चले गए और ईटन कॉलेज से पढ़ाई की।
- इसके बाद उन्होंने त्रिभुवन यूनिवर्सिटी और मिलिट्री एकेडमी ज्वाइन किया।
- उन्होंने त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी किया और नेपाल के गोर्खाली आर्मी से मिलिट्री की ट्रेनिंग ली


No comments:
Post a Comment