Thursday, 9 June 2016

वर्ल्ड के सबसे अमीर खिलाड़ी ने खरीदा ये लग्जरी घर

फ्लॉयड मेवेदर ने मियामी बीच किनारे ये लग्जरी घर लगभग 52 करोड़ रुपए में खरीदा है।
मियामी.लगभग 3 हजार करोड़ रुपए के मालिक फ्लॉयड मेवेदर ने मियामी में एक और घर खरीदा है। बीच किनारे ये लग्जरी घर लगभग 52 करोड़ रुपए का है। दूसरी ओर गुरुवार को जारी फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीट की लिस्ट में वे रोनाल्डो से पीछे हो गए हैं। 2015 में टॉप पर रहने वाले मेवेदर (293 करोड़ रुपए) 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोनाल्डो 287 करोड़ रुपए के साथ पहले नंबर पर हैं। लग्जरी घर है कुछ ऐसा...
- मेवेदर का ये लग्जरी घर 5,200 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है।
- 5 बाथरूम अटैच बेडरूम, फॉर्मल लिविंग, डाइनिंग रूम और 600 स्क्वेयर में फैला स्विमिंग पूल है।
- प्राइवेट जेट को उतारने के लिए डॉक एरिया भी है। बता दें कि उन्हें 2015 में मैनी पैकियाऊ के साथ हुई फाइट में 12 अरब रुपए मिले थे।
- मेवेदर ने प्रोफेशनल करियर में 49 फाइट लड़ी और सभी जीती। इसमें 26 नॉक आउट किया।

No comments:

Post a Comment